IPL 2023 में आज आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग, क्या पटरी पर लौटेगी RCB? इनपर रहेगी नजर

Mayanti Langer
IPL 2023 में आज आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग, क्या पटरी पर लौटेगी RCB? इनपर रहेगी नजर
IPL 2023 में आज आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग, क्या पटरी पर लौटेगी RCB? इनपर रहेगी नजर

DC vs RCB Match Preview: IPL 2023 के सीजन के तहत आज (15 अप्रैल) दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने वाली है। दोनों ही टीमों का इस सीजन में अब तक प्रदर्शन बहुत खराब रहा है और रॉयल जहाँ आठवें तो दिल्ली आखरी पायदान पर खड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अबतक खेले अपने चारों मैच गंवा दिए हैं, वहीं RCB ने अपने तीन में से केवल एक मात्र मुकाबला जीता है। RCB को भी अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज के मैच में इन दोनों टीमों की कोशिश जीत की पटरी पर आने की होगी।

हेड टू हेड में बंगलोर है भारी

RCB और DC के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें RCB का पलड़ा एकतरफा हावी रहा है। RCB ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं DC के हिस्से 10 जीत आई है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा और एक मैच टाई रहा है।

कैसी हो सकती दोनों की संभावित प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स रणनीति?

RCB प्लेइंग-11: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, माहीपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, डेविड विली/वेन पारनेल, मोहम्मद सिराज।

RCB इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाशदीप/अनुज रावत।

DC प्लेइंग-11: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, मनीष पांडे, यश ढुल/अमन खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुस्ताफिजूर रहमान।

DC इम्पैक्ट प्लेयर्स: मुकेश कुमार/पृथ्वी शॉ।

कैसा है बेंगलुरू की पिच का मिजाज?

DC और RCB के बीच यह मुकाबला मशहूर बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग रही है। इस मैदान की आउटफील्ड तेज और बाउंड्रीज छोटी है। इस कारण बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। पिछले पांच IPL सीजन से यहां पहले खेलने वाली टीम का औसत स्कोर 180+ रहा है। जानकार हैरानी होगी की इस दौरान हर मैच में औसत 18 छक्के भी लगे हैं। IPL में यह मैदान सबसे ज्यादा सिक्सर फ्रेंडली माना जाता है। बस कुछ हद तक यहाँ स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।

कब और कैसे देखे लाइव मैच?

यह मैच आज (15 अप्रैल) दोपहर 3:30 पर शुरू होगा। मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर तो मिलेगा ही साथ ही अलग-अलग भाषाओं में भी किया जाएगा। इसके साथ ही मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध रहेगी। यहां भी अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुनने का ऑप्शन मौजूद है। बता दें कि जियो सिनेमा एप पर इस मैच को कोई भी फ्री में देख सकता है।

Share this Article