GT vs MI IPL 2023: गिल के तूफान में उड़ी रोहित की मुंबई इंडियंस, कल फाइनल में CSK से मुकाबला

कल रात खेले गए एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइंटस ने आईपीएल 2023 के दूसरे क्वॉलिफायर में मुंबई इंडियंस को 62 रनों की जोरदार शिकस्त दी है। गिल ने ताबड़तोड़ शतक लगाया।

Mayanti Langer
GT vs MI IPL 2023: गिल के तूफान में उड़ी रोहित की मुंबई इंडियंस, कल फाइनल में CSK से मुकाबला
GT vs MI IPL 2023: गिल के तूफान में उड़ी रोहित की मुंबई इंडियंस, कल फाइनल में CSK से मुकाबला

GT vs MI IPL 2023 Qualifier 2 Highlights : हार्दिक पाण्ड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को कल रात खेले गए एकतरफा मुकाबले में धूल चटा दी। कल रात 11 बजे के आसपास खत्म हुए मुकाबले में जो की अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, गुजरात ने मुंबई को मैच में कभी ऊपर नहीं आने दिया। मुंबई को दूसरे क्वॉलिफायर में 62 रन से हार मिली है। इस जीत के गुजरात टाइटंस की टीम लगातार दूसरे साल आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। कल यानी 28 मई को उसका मुकाबला फाइनल में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होना है।

कल रात खेले गए दूसरे क्वॉलिफायर में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के ताबड़तोड़ शतक की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 233 रनों का विशालकाय स्कोर बनाया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम सूर्यकुमार और केमरन ग्रीन की जूझारू पारियों के बावजूद 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने केवल 2 ओवर और 2 गेंद में ही 5 विकेट चटका डाले।

गुजरात टाइटंस द्वारा 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को शुरुआत में ही झटके लगने शुरू हो गए थे। दरअसल गुजरात की पारी के दौरान ही टीम के स्तम्भ माने जाने वाले ईशान किशन के आंख में चोट लग गई थी, जिसके कारण उनकी जगह नेहल वढेरा को पारी की शुरुआत के लिए उतारा गया। नेहल टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकामयाब रहे और तीन गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा के इस आईपीएल में नाकामयाबी का दौर जारी रहा और वो भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। कप्तान रोहित ने केवल 7 गेंद में 8 रन बनाए।

मुंबई की टीम की खराब किस्मत आगे भी उनके साथ रही और पाण्ड्या का एक बाउंसर कैमरन ग्रीन की कोहनी में जा लगा जिसके कारण उन्हे रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई। लेकिन तिलक वर्मा तूफ़ानी पारी खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे और 14 गेंद में 43 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। सूर्यकुमार यादव और तिलक के बाद तो आपको पता ही है की कौन टीम को संभालता।

पहले खेलकर गुजरात ने मुंबई को नानी याद दिला दी

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने बुलाई गई गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वॉलिफायर में शुभमन गिल के शतक और साईं सुदर्शन के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 138 रन की हुई ताबड़तोड़ साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। शुभमन गिल ने केवल 60 गेंद में 129 रन ठोक डाले। इस दौरान गिल ने 7 चौके और 10 छक्के लगाए।

ये भी पढ़ें – न्‍यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्‍तान को हराया

पहले बल्लेबाजी करने बुलाई गई गुजरात टाइटंस की शुरुआत बहुत अच्छी रही। टीम ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 50 रन जुटा लिए। साहा हालांकि कुछ विशेष नहीं कर पाए और 16 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने मुंबई के हर गेंदबाज को धोया। पारी के अंतिम ओवर में साईं सुदर्शन के रिटायर्ड हर्ट आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हो गए हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद में 28 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। गिल को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ मैच चुना गया।

ऐसे रहा अंतिम स्कोरकार्ड

Gujarat Titans : 233/3 (20)

Mumbai Indians : 171/10 (18.2)

Share this Article