Live Cricket Score, Schedule, Latest News, Stats And Much More

  1. Home
  2. IPL

IPL Auction 2024: आधुनिक क्रिकेट के डॉन ब्रेडमेन स्टीव स्मिथ को नहीं मिला कोई खरीददार! देखें अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL Auction 2024: आधुनिक क्रिकेट के डॉन ब्रेडमेन स्टीव स्मिथ को नहीं मिला कोई खरीददार! देखें अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन के बाद कई ऐसे बड़े नाम सामने आ रहे हैं जिन्हे किसी ने नहीं खरीदा. दुबई में हुई इस ऑक्शन में इस बार 332 खिलाड़ियों की बोली लगाई गई. आइए आपको अवगत करवाते हैं इसबार के कुछ अनसोल्ड खिलाड़ियों से...


IPL Auction 2024: दुनिया के सबसे फेसम टी20 टूर्नामेंट यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ. इस दौरान कुछ खिलाड़ी जहां करोड़पति बनकर निकले तो कई दिग्गज खिलाड़ी ऐसे भी थे जिन्हे किसी ने भी नहीं लिया, यानी उनकी किसी ने भी बोली नहीं लगाई.

ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म गेंदबाज मिचेल स्टार्क अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए. मिशेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा.

दो कंगारू गेंदबाजों पैट कमिंस और और स्टार्क के अलावा न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पर भी पैसों की बारिश हुई. लेकिन हम बात कर रहे हैं उन बड़े नामों की जो इस ऑक्शन में बिना बिके रह गए, जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला.

इसमें पूर्व कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ और टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके करुण नायर भी शामिल हैं. अनसोल्ड रहे खिलाड़ियों में कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ और टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके करुण नायर भी शामिल हैं. स्टीव स्मिथ ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था, वहीं नायर का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था.

अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

करुण नायर (भारत)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़
फिल साल्ट (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये
जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
कुसल मेंडिस (श्रीलंका)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये
जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
वकार सलामखिल (अफगानिस्तान)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये
आदिल राशिद (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
अकील हुसैन (वेस्टइंडीज)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये
ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये
तबरेज शम्सी (साउथ अफ्रीका)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये
रोहन कुन्नुमल (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
प्रियांश आर्य (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
मनन वोहरा (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
सरफराज खान (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
राज अंगद बावा (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
विवरांत शर्मा (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
अतित शेठ (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
हृतिक शौकीन (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
विष्णु सोलंकी (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
उर्विल पटेल (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
कुलदीप यादव (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
ईशान पोरेल (भारत)- बेस प्राइस- 20 लाख रुपये

शिवा सिंह (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
मुरुगन अश्विन (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
पुलकित नारंग (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
फिन एलन (न्यूजीलैंड)-  बेस प्राइस 75 लाख रुपये
कॉलिन मुनरो  (न्यूजीलैंड)-  बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये
कैश अहमद (अफगानिस्तान)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये
रस्सी वैन डर डुसेन (साउथ अफ्रीका)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये
जिमी नीशम (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये
कीमो पॉल (वेस्टइंडीज)- बेस प्राइस 75 लाख रुपये
ओडियन स्मिथ (वेस्टइंडीज)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये
दुष्मंता चमीरा (श्रीलंका)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये
बेन ड्वारशुईस (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये

मैट हेनरी  (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 75 लाख रुपये
काइल जेमिसन (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये
एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये
टाइमल मिल्स (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये
लांस मॉरिस (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 75 लाख रुपये
संदीप वॉरियर (भारत)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये
ल्यूक वुड (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये

रितिक ईश्वरन (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
हिम्मत सिंह (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
शशांक सिंह (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
सुमित वर्मा (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
हर्ष दुबे (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
तनुष कोटियन (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
कमलेश नागरकोटी (भारत)- बेस प्राइस 30 लाख रुपये

प्रदोष पॉल (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
रोहित रायडू (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
जी. अजितेश (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
गौरव चौधरी (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
केएम आसिफ (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
बिपिन सौरभ (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये

मोहम्मद कैफ (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
गुरजापनीत सिंह (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
अभिलाष शेट्टी (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
पृथ्वी राज यारा (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये
शुभम अग्रवाल (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये