Live Cricket Score, Schedule, Latest News, Stats And Much More

  1. Home
  2. NEWS

Mohammed Shami सहित 26 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, जानिए आजतक इस अवॉर्ड को जीतने वाले क्रिकेटर्स के नाम

Mohammed Shami सहित 26 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, जानिए आजतक इस अवॉर्ड को जीतने वाले क्रिकेटर्स के नाम
टीम इंडिया के स्टार पेसर Mohammed Shami को इसबार के अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। आपको याद होगा की शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था. आइए आपको इस अवॉर्ड को जीत चुके भारतीय क्रिकेटर्स के नाम से रूबरू करवाते हैं...

Mohammed Shami Arjuna Award: पिछले महीने समाप्त हुए वनडे क्रिकेट के वर्ल्ड कप मे टीम इंडिया के लिए गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार पेसर Mohammed Shami को सरकार ने इसबार का अर्जुन अवॉर्ड देने का फैसला किया है.

आप जानते हैं की भारत देश में क्रिकेट को एक धर्म की तरह पूजा जाता है.  भारतीय क्रिकेटरों की बात आती है तो इनको लेकर दीवानगी का आलम कुछ और ही होता है.

खेल जगत में अर्जुन पुरस्कार उन पुरस्कारों में से एक है, जिसे बहुत ही प्रतिष्ठित माना जाता है, और लगभग हर साल एक बड़े यानी शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ये पुरुस्कार सरकार की ओर से दिया जाता है. ये पुरस्कार जीतने वाले आखिरी भारतीय क्रिकेटर 2021 में शिखर धवन थे, इसबार खेल मंत्रालय ने बीसीसीआई से मंत्रणा के बाद भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस पुरुस्कार के लिए चुना है.

मोहम्मद शमी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने खेले गए 7 मैचों में 24 विकेट चटकाए थे और भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी.

खासकर, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में शमी का प्रदर्शन लाजवाब था, क्योंकि उस मैच में उन्होंने 7 विकेट लेकर अकेले के दम पर भारतीय टीम को जीत और फाइनल की टिकट दिलाई थी.

इसके बाद बीसीसीआई ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए मोहम्मद शमी के नाम की सिफारिश की थी और अब उन्हें शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है. नतीजन, 9 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा स्पेशल प्रोग्राम में ये अवॉर्ड दिया जाएगा.

नीचे उन भारतीय पुरुष क्रिकेटरों की सूची दी गई है, जिन्होंने अब तक प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार जीता है:

वर्ष          क्रिकेटर
1961    सलीम दुरानी
1964    एमएके पटौदी
1965    विजय मांजरेकर
1966    चंदू बोर्डे
1967    अजित वाडेकर
1968    ईएएस प्रसन्ना
1969    बिशन सिंह बेदी
1970    दिलीप सरदेसाई
1971    एस वेंकटराघवन


1972    एकनाथ सोलकर
1972    बीएस चन्द्रशेखर
1975    सुनील गावस्कर
1977-78    गुंडप्पा विश्वनाथ
1979-80    कपिल देव निखंज
1980-81    चेतन चौहान
1980-81    सैयद किरमानी
1981    दिलीप वेंगसरकर


1982    मोहिंदर अमरनाथ
1984    रवि शास्त्री
1986    मोहम्मद अज़हरुद्दीन
1989    मदन लाल
1993    मनोज प्रभाकर
1993    किरण मोरे
1994    सचिन तेंडुलकर
1995    अनिल कुंबले
1996    जवागल श्रीनाथ


1997    अजय जाडेजा
1997    सौरव गांगुली
1998    राहुल द्रविड़
1998    नयन मोंगिया
2000    वेंकटेश प्रसाद
2001    वीवीएस लक्ष्मण
2002    वीरेंद्र सहवाग
2003    हरभजन सिंह
2009    गौतम गंभीर
2011    जहीर खान


2012    युवराज सिंह
2013    विराट कोहली
2014    आर अश्विन
2015    रोहित शर्मा
2016    अजिंक्य रहाने


2017    चेतेश्वर पुजारा
2019    रवींद्र जडेजा
2020    इशान्त शर्मा
2021    शिखर धवन